
कोरबा। कोयलांचल के कुसमुंडा थानांतर्गत आदर्श नगर निवासी एक युवक को हालत बिगडऩे पर निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। वहां उसे देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थानांतर्गत आदर्श नगर कालोनी निवासी युवक सुशील कुमार उम्र 31 पिता बैजूराम की हालत गत रात्रि काफी बिगडऩे लगी। उसकी हालत को देखते हुए परिजन तत्काल एक निजी वाहन से लेकर कोरबा जिला अस्पताल पहुंचे। यहां आपातकालीन ड्यूटी में पदस्थ चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के वार्ड ब्वाय द्वारा सूचना दिए जाने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पंचनामा कार्यवाही के उपरांत आज सुबह उसे पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया। मृतक की मौत कैसे और किन कारणों से हुई, इसकी जानकारी पुलिस सूत्रों के अनुसान पीएम रिपोर्ट मिलने पर ही होगी।
कई स्थानों पर विरजित हुईं प्रतिमाएं
कोरबा। आश्विन नवरात्र के प्रथम दिवस आज शहर और आसपास के इलाकों में शक्ति की प्रतीक देवी दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित हो गई है। वैदिक मंत्रों के साथ स्थापना का कार्य पूरा किया गया। लोगों ने इनके दर्शन किये।