आधी रात प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा

पीलीभीत, 0६ अगस्त।
आधी रात में प्रेमी के घर पहुंचकर किशोरी शादी की जिद पर अड़ गई। युवक के परिजनों के विरोध करने पर किशोरी ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर हंगामा होने से खलबली मच गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों में वार्ता होने से कार्रवाई नहीं हुई। घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। रविवार रात करीब 12 बजे किशोरी प्रेमी के घर के पास पहुंच गई। घर का दरवाजा बंद होने पर किशोरी घर के पीछे दीवार पर चढक़र युवक के घर दाखिल हो गई। युवक से शादी करने की जिद करने लगी। आहट होने पर युवक के परिजन जाग गए। उन्होंने विरोध करते हुए किशोरी से अपने घर जाने को कहा। इस पर किशोरी ने हंगामा शुरू कर दिया। आधी रात में काफी देर तक हंगामा होता रहा। जानकारी पर किशोरी के परिजन युवक के घर पहुंच गए। वह युवक के परिजनों से शादी करने के लिए कहने लगे, लेकिन युवक के परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर किशोरी के परिजनों ने रात में ही यूपी पुलिस के डायल 112 पर सूचना दी। पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस युवक को हिरासत लेकर थाने ले गई। सोमवार को पूरे दिन दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही, लेकिन देर शाम मामला निपट नहीं सका।

RO No. 13467/11