
कोरबा। बांगो बांध और बैराज से नदी में पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है निचले इलाकों में समस्याएं पैदा हो रही हैं। प्रभावित लोगों को आश्रय देने के लिए नगर पालिका निगम ने कुछ स्थानों पर शेल्टर केंद्र की व्यवस्था की है। आवश्यकता के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
नगर पालिका निगम की ओर से बताया गया कि वर्तमान में सीतामढ़ी क्षेत्र में एक शेल्टर केंद्र शुरू किया गया है। आसपास के प्रभावित लोगों को वहां पर व्यवस्था दी गई है। मोती सागर पारा के सामुदायिक भवन में शेल्टर केंद्र की योजना कर ली गई है ताकि बाढ़ का पानी इस इलाके में आने पर प्रभावित लोगों को यहां पर रखा जा सके। नगर निगम के वरिष्ठ स्वच्छता अधिकारी डॉक्टर संजय तिवारी ने बताया कि राताखार क्षेत्र मैं बाढ़ का पानी आने पर प्रभावित लोगों को नजदीक के सामुदायिक भवन में राहत दी जाएगी। सभी जोन स्तर पर इस प्रकार की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। वर्तमान स्थिति में सिर्फ सीतामढ़ी क्षेत्र में ही हालात विपरीत हैं और इसलिए वहां पर शेल्टर केंद्र को शुरू किया गया है। संबंधित लोगों को अगली स्थिति तक यहां पर राहत उपलब्ध कराई जाएगी। बताया गया कि निगम प्रशासन प्रभावित लोगों की सुविधा को लेकर प्रतिबद्ध है और इस दिशा में काम कर रहा है।





















