आम्रपाली सोसाइटी में कार में लगी आग, दो लोग जिंदा जले, पुलिस ने शव निकाले बाहर, जांच जारी

नईदिल्ली, २५ नवंबर । नोएडा नोएडा के सेक्टर 113 थानाक्षेत्र स्थित आम्रपाली सोसाइटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक कार में आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि कार से दो शवों को बाहर निकाला गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, थाना सेक्टर-113 नोएडा क्षेत्रांतर्गत आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी सेक्टर-119 में कार में आग लगने की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की मदद से आग को बुझा दिया गया। कार से दो लोगों के शवों को निकाला गया है, फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है, जांच कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गाड़ी की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। नोएडा में दर्दनाक हादसा, लोग बनाते रहे वीडियो… और कार में जिंदा जल गए दो लोग नोएडा। सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी के बाहर कार में आग लगने से दो लोग जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची सेक्टर-113 कोतवाली पुलिस की टीम ने फायर बिग्रेड की मदद से आग को बुझाया है। कार से दो व्यक्तियों के शव को निकाला गया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।जांच करके अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कार के साथ मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। कार की नंबर प्लेट क्षतिग्रस्त होने के कारण पहचान में परेशानी हो रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना के मुताबिक शनिवार सुबह करीब छह बजे आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी के बाहर सड़क किनारे खड़ी कार आग लगने के बाद ऑटोमेटिक लॉक हो गई। कार में बैठे लोगों ने निकलने करा प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं रहे। कार में बैठे लोगों को इस बात की आस थी कि बाहर से गेट तोड़कर उनको कोई निकालेगा, जबकि वहां मौजूद लोग इस डर से कार से दूर रहे कि कहीं धमाका न हो जाए।

RO No. 13467/11