
नईदिल्ली, २५ जून ।
आम आदमी पार्टी ने सोमवार को बड़ा फैसला करते हुए पार्टी की असम ईकाई को भंग कर दिया है। आप ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए में तत्काल प्रभाव से पार्टी की ईकाई को भंग करने की घोषणा की।पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा, असम में आगामी चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत करने की आवश्यकता को देखते हुए, आम आदमी पार्टी असम राज्य में वर्तमान संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग कर देती है।
इसमें आगे कहा गया, नए संगठनात्मक ढांचे की घोषणा होने तक प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सचिव और प्रदेश कोषाध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे। पार्टी ने यह भी बताया कि उसने पार्टी संगठन के पुनर्गठन के लिए कई नेताओं को शामिल कर एक कार्य समिति का गठन किया है।
इनमें डॉ. भाबेन चौधरी (संयोजक), मनोज धनोवर (सह-संयोजक), राजीव सैकिया, मामुन इमदादुल हक चौधरी, ऋषिराज कौंडिन्य, अनुरूपा डेकराजा का नाम शामिल है। इधर, असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में 2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की जीत पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा, बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों ने राज्य में 2026 के विधानसभा चुनाव में 90-100 विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।