
तिरूवनंतपुरम, २७ जुलाई [एजेंसी]।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आयुर्वेदिक इलाज कराने के लिए केरल के प्रसिद्ध कोटक्कल आर्य वैद्यशाला गए हुए हैं। राहुल गांधी ने श्री विश्वंभरा मंदिर में भी पूजा अर्चना की और कथक्कली नृत्य का आनंद लिया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी विधायक एपी अनिल कुमार भी मौजूद रहे। भगवान विश्वंभरा को समर्पित यह मंदिर, कोटक्कल आर्य वैद्यशाला आने वाले रोगियों के लिए सांत्वना और आराम की जगह है। मंदिर के दर्शन के बाद राहुल गांधी ने आर्य वैद्यशाला के प्रसिद्ध पीएसवी नाट्यसंघम में कथकली नृत्य का प्रदर्शन देखा। सूत्रों के अनुसार, मशहूर मलयालम लेखक एमटी वासुदेवन नायर भी इलाज कराने वैधशाला पहुंचे हुए हैं और राहुल गांधी के बगल वाले कमरे में ठहरे हैं। वासुदेवन नायर ने भी राहुल गांधी के साथ कथकली नृत्य देखा।
















