
जांजगीर चांपा। जांजगीर के चांपा रोड स्थित आयुष्मान शिशु अस्पताल कैंपस, डॉ आर के प्रसाद के यहां संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 1 नवंबर से 8 नवंबर तक आयोजित किया गया है। जहां कथा का समय दोपहर 2.30 बजे से शाम तक संचालित किया जाएगा। इस श्रीमद् भागवत कथा वाचक के रूप में प्रख्यात प्रवक्ता कृष्ण चंद्र शास्त्री (ठाकुर ) महाराज कथा वाचन के लिए विशेष रूप से पधार रहे हैं । श्रीमद् भागवत कथा 1 नवंबर को शोभायात्रा के साथ सुबह 8 बजे कलश स्थापना, देव पूजन, श्री भागवत जी का भव्य कलश यात्रा कथा स्थल पहुंचेगी। आचार्य आचार्यों का वरन एवं संकल्प पूजन उपरांत श्री भागवत जी का स स्वर सामूहिक पाठ पारायण होगा।
1 नवंबर को ही प्रथम स्कंध, कुंती स्तुति तथा भीष्म स्तुति का कथा सुनाया जाएगा। 2 नवंबर को कपिलोपाख्यान तथा ध्रुव चरित्र का कथा सुनाया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन 3 नवंबर को श्री नरसिंह अवतार,वामन अवतार का कथा श्रोताओं को सुनने को मिलेगा। कथावाचक कृष्ण चंद्र शास्त्री के द्वारा कथा के चौथे दिन श्री राम चरित्र, श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कथा श्रोताओं को सुनने को मिलेगा। इसी तरह 5 नवंबर को श्री कृष्णा बाल लीलाएं,गोवर्धन पूजा 56 भोग एवं फूल भांग से संबंधित कथा वाचक के द्वारा सुनाया जाएगा। 6 नवंबर 2023 दिन सोमवार को रासलीला, उद्धव ब्रजगमन ,रुक्मणी मंगल के साथ (फूलों की होली) खेली जाएगी। इसी तरह 7 नवंबर को सुदामा चरित्र, सुखदेव विदाई,भागवत पूजन आदि का कार्यक्रम रखा गया है,8 नवंबर को श्री कृष्णा उद्धव संवाद, परीक्षित मोक्ष,सुखदेव पूजा, हवन एवं पूर्णाहुति का कथा सुनाया जाएगा तथा इसी दिन कथा विश्राम किया जाएगा। 8 नवंबर को महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया है जो दोपहर 1 बजे से कथा स्थल पर आयोजित किया गया है। इस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के कार्यक्रम में यजमान डॉक्टर आर के प्रसाद,वंदना प्रसाद ने अधिक से अधिक संख्या में पधारने का अनुरोध श्रद्धालुओं से किया है।





















