मॉस्को। रूस के मॉस्को पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वीएनयूकोवो-II अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। मंटुरोव और प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे का अभिवादन किया। रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉस्को (रूस) पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वे राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।