
चांपा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा पुलिस द्वारा ग्राम कोसमंदा में अलग अलग जगह से रेड कार्यवाही किया गया जिसमे आरोपी सोहन बसोर उम्र 24 साल निवासी कोसमंदा थाना चांपा के कब्जे से 18 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब आरोपी रामकुमार बसोर उम्र 27 साल निवासी कोसमंदा थाना चांपा के कब्जे से 20.250 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी जगन्नाथ सहिस उम्र 25 साल निवासी पुराना कालेज के पास भैंसा बाजार चांपा के पास से 11 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 9700/ रुपए को बरामद किया जाकर आरोपीगणों के विरूद्ध थाना चांपा में अलग अलग अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक डा. नरेश कुमार पटेल थाना प्रभारी चांपा,एएसआई बाबूलाल दिवाकर, प्रधान आरक्षक नर्सिंग बर्मन, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक डिकेश्वर साहू, माखन साहू, सुमन कंवर, मुद्रिका दुबे एवम थाना स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।
























