
जांजगीर- चांपा । जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम बोड़सरा में ग्रामीणों की सहयोग से 6 निर्धन कन्याओं का धूमधाम से विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवताचार्य पं रमाकांत महाराज व अन्य सहयोगी आचार्यों ने कराया। पूरा गांव बारात स्वागत करने उमड़ पड़ा। यहां लगभग 7 सौ बाराती अलग-अलग जगह से पहुंचे सभी का स्वागत सत्कार ग्रामीणों ने पंडाल में किया।ग्राम बोड़सरा में यह परंपरा इस साल दूसरी बार निभाई गई। पिछले साल यहां 5 जोड़ों का विवाह हुआ था। इस साल 6 जोड़े परिणय सूत्र में आबद्ध हुए। सामूहिक विवाह में वनांचल क्षेत्र कोरबा जिले के करतला ब्लाक की 5 बेटियों दुर्गापुर बिमली निषाद का नरेश कुमार के साथ , तौलीपाली की तिहारिन मौहार का सूरज के साथ , चचिया की रामोकुमारी राठिया का मुकेश के साथ , नोन बिर्रा की अनिता मौहार का दीपक के साथ और बम्हनीडीह की बिंदिका निषाद का सोहन कुमार के साथ तथा बोड़सरा की आकांक्षा का आकाश चौहान के साथ विवाह हुआ। गांव के लोगों ने उत्साह के साथ सभी जोड़ों को गृहस्थ जीवन प्रारंभ करने के लिए पलंग, आलमारी, कूलर ,बर्तन, कपड़े और सोने -चांदी के गहने भी दिए। आयोजन समिति के अध्यक्ष सीताराम यादव ,पूर्व सरपंच राजू धीवर , दरस राम साहू ,शीतल पांडेय, नरेंद्र साहू ,सत्यनारायण साहू ,संजू दास ,लीला दास ,साका यादव, रितेश धीवर ,परितोष धीवर ,यजमान राम कुमार साहू, नरेंद्र साहू ,दुर्योधन यादव, सुरेंद्र पांडेय ,रेशम तिवारी ,मणिशंकर तिवारी , दुर्योधन यादव , अशोक केंवट, राजू तिवारी , छोटे लाल साहू , सुशील शुक्ला, अन्नपूर्णा शुक्ला सहित ग्रामीणों ने इस विवाह में बढ़ -चढ़कर योगदान दिया। समाजसेवी ठाकुर श्रवण सिंह ने भी वर कन्याओं को आशीर्वाद देकर उपहार भेंट किया। गांव में 1 से 9 फरवरी तक पांच कुंडीय विष्णु महायज्ञ और श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पं रमाकांत महाराज ने रामकथा सुनाई। यज्ञ मंडप के पास ही मंगलवार को 6 जोड़ों का विवाह हुआ। 9 फरवरी को पूर्णाहुति व सहस्त्रधारा तथा ब्राह्मण भोज व भंडारा के साथ यज्ञ का समापन हुआ।





















