
कोरबा। ग्रामीण अंचल में आधुनिक संस्कार युक्त शिक्षा प्रदत्त करने को कृत संकल्पित आर्यन पब्लिक स्कूल हरदी बाजार में मकर संक्रान्ति पर्व के शुभ अवसर पर शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय परिसर में पतंग उत्सव मनाया गया एवं खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सनातन संघर्ष समिति के जिला संयोजक श्री अजय कुमार दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मकर संक्रांति के भारतीय संस्कृति एवं परंपरा में महत्व पर प्रकाश डालते हुए मकर संक्रांति पर्व पर तिल, गुड़, एवं खिचड़ी ग्रहण करने का लाभ बताया। साथ ही इस अवसर पर पतंगबाजी के आनंद का महत्व बताया।
इस अवसर पर शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अखिलेश पाण्डेय, श्री महेश वर्मा, डॉ कार्तिकेश्वर दुबे एवं श्री अशोक मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे एवं पतंगबाजी का आनंद उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्राचार्य श्रीमती मंजू अजय दुबे, एवं शिक्षक शिक्षिकाओं श्रीमती गोदावरी, श्रीमती सोनाली, श्रीमती यशोदा, श्रीमती सुनीता शुक्ला,कु संभावी, श्रीमती झरोखा, श्रीमती कामिनी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।















