
कोरबा। कल बैठक होने के बाद इंटक कार्यकर्ताओं ने प्रचार शुरू कर दिया है। आज मानिकपुर में प्रमोद बनर्जी, मनोज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा कामगारों से मुलाकात करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल के पक्ष में प्रचार किया गया। इसी तरह केंद्रीय कर्मशाला में दिलीप सिंह, दिनेश साहू, अब्दुल माजिद, गिरिवर राठौर, सिकंदर टोप्पो के नेतृत्व में कामगारों से मुलाकात करते हुए उन्हें सक्रिय होकर काम करने के लिए कहा। जीएम शाखा के नवीन सिंह, मनोज कटेरिया के द्वारा भी प्रचार शुरू कर दिया गया है। इंटक के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने निर्देश देते हुए अपने कार्यकर्ताओं को कहा है कि कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार करें। कल की बैठक में संदीप चौधरी, किशोर सिन्हा, संदीप राय, गोपाल यादव, ए.के.अंसारी, रमेश मिश्रा, निर्मल चंद्रा, राजू सोनी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। दो दिन पहले भी दीपका में इंटक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई थी। इस बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर शामिल हुए थे। इसके अलावा इंटक के डीके मिश्रा, धरम सिंह कंवर, हरनाम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
















