इजरायल ने लेबनान पर बरसाए रॉकेट, 182 से ज्यादा की मौत, कहा- हिज्बुल्लाह से जंग रहेगी जारी

बेरुत। लेबनान में पेजर और वॉकी-टॉकी विस्फोट के बाद इजरायल ने अब हिजबुल्ला के साथ सीधे तौर पर युद्ध छेड़ दिया है। सोमवार को इजरायल ने हिजबुल्ला के ठिकानों पर भीषण हमले किए, जिसमें 182 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 727 से अधिक घायल होने की खबर है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की। वहीं, इस हमले के बाद इजरायली सेना ने कहा कि उसने हिजबुल्ला आतंकवादी समूह के खिलाफ दबाव बढ़ाते हुए लेबनान में 300 ठिकानों पर हमला किया। सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हमलों का पहले ही एलान कर दिया था। सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी का बयान साझा करते हुए कहा था कि इजरायल अब लेबनान पर और हमले करने के लिए तैयार है।

RO No. 13467/11