इराक के विश्वविद्यालय में लगी भीषण आग में 14 लोगों की दर्दनाक मौत, 18 घायल

बगदाद, ०९ दिसम्बर । इराक के उत्तरी इलाके अरबील के एक विश्वविद्यालय में आग लगने से कम से कम 14 लोग मारे गए और 18 घायल हो गए। ये भीषण आग शुक्रवार शाम को यूनिवर्सिटी के छात्रावास में लगी। स्थानीय स्वास्थ्य निदेशालय के प्रमुख ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य निदेशालय के प्रमुख कामराम मुल्ला मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि, अरबील के पूर्व में एक छोटे से शहर सोरन में एक इमारत में आग लग गई। सरकारी मीडिया ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है।

RO No. 13467/11