इराक में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई बस, 9 ईरानी तीर्थयात्रियों की मौत, दर्जनों घायल

बगदाद। इराक के दक्षिणी शहर नासिरिया में बस और ट्रक के बीच भीषण सड़क हादसे में नौ ईरानी तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। हवाले से यह जानकारी दी है। मेडिकल सूत्रों के हवाले से बताया कि यह हादसा दक्षिणी इराकी शहर नासिरिया में हुई है। बस में सवार सभी यात्री तीर्थयात्रा पर जा रहे थे।बस पवित्र शिया मुस्लिम शहर कर्बला जा रही थी। रायटर ने मेडिकल सूत्रों के हवाले से बताया कि इस हादसे में बच्चों सहित 31 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

RO No. 13467/11