
कोरबा। नृत्यधाम कला समिति भिलाई द्वारा शकुंतला ऑडिटोरियम दुर्ग में राष्ट्रीय नृत्य संगीत प्रतियोगिता ‘देश राग 2023’ का आयोजन किया गया, 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 7 दिन चली इस प्रतियोगिता में नृत्य गायन एवं वादन के 1200 से अधिक प्रतिभागी कलाकारों ने हिस्सा लिया ,जिसमें कोरबा जिले की होनहार बाल कलाकार (कथक नृत्यांगना) ईशिता कश्यप ने कथक नृत्य जूनियर वर्ग में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए एकबार फिर जिले का मान बढ़ाया है।





















