उज्जैन में दोहरे हत्याकांड का मामला, भाजपा नेता के शरीर पर मिले हमले के 9 निशान, पत्नी पर किए थे 13 वार

उज्जैन, २8 जनवरी । नरवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दोहरा हत्याकांड का मामला सामने आया था। देवास रोड स्थित पिपलोदा द्वारकाधीश गांव में रहने वाले पूर्व सरपंच तथा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत की उनके घर में घुसकर धारदार हथियारों से हत्या कर दीबताया गया कि बदमाशों ने मुन्नीबाई का गला रेत दिया था। किचन में मुन्नीबाई खून से लथपथ पड़ी थी, उनके गले, सिर, पेट, सीने पर धारदार हथियारों से 13 वार किए गए थे। वहीं कमरे में रामनिवास कुमावत भी मृत अवस्था में पड़े थे। उनके पैर, पेट, हाथ पर 9 निशान मिले हैं। अंदर पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। खिड़की की ग्रिल भी कटी हुई थी। जांच में पता चला कि घर के पीछे की खिड़की की जाली टूटी हुई थी। हत्यारे यहीं से भीतर घुसे थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि रात में तीन से सुबह पांच बजे के बीच लूट की नीयत से बदमाश घर में घुसे और पति-पत्नी के जागने पर उनकी हत्या कर दी। फर्श पर खून के निशान मिले हैं। घर का सामान भी अस्त-व्यस्त मिला है। तिजोरियों व अलमारियों के ताले भी टूटे हुए पड़े है। इसलिए लूट की आशंका जताई जा रही है।

RO No. 13467/11