उत्तर प्रदेश से लाया गया 60 बोरी धान जब्त

बलरामपुर। एक नवम्बर से धान खरीदी के पश्चात अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।
इसी बीच सूचना के आधार पर निगरानी दल ने उत्तर प्रदेश के बभरी से लाकर भंडारित किए गए धान को जब्त किया। प्रशासन ने धान खरीदी के साथ ही सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों कोधान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्रवाई कर वास्तविक कृषकों से ही धान खरीदने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर के मार्गदर्शन में तहसीलदार रघुनाथनगर एवं मंडी उप निरीक्षक द्वारा गिरवानी निवासी संजय जायसवाल के द्वारा बभनी (उत्तर प्रदेश) से पिकअप में लाकर लालचन्द्र खैरवार के घर में अवैध रूप से भंडारित किए गए 60 बोरी धान को जब्त किया गया। कलेक्टर आर एक्का ने जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए टीम गठित कर कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नागरिकों से अपील की है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि तथा अनियमितता होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसमें शिकायतकर्ता की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

RO No. 13467/11