उन्नाव में गंगा किनारे मिले शवों के अवशेष, कोरोना काल के बाद फिर दिखे मंजर ने खड़े किए सवाल

उन्नाव। कोरोना काल के बाद एक बार फिर गंगा के किनारे अस्थि पंजर और रामनामी कफन आदि दिखने से चर्चा शुरू हो गई। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि यह अस्थि पंजर पिछले दिनों गंगा में आई बाढ़ से हुई कटान के चलते बाहर आ गए हैं। गंगा किनारे का यह दृश्य स्वच्छता अभियान पर सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि प्रशासन कटान के कारण दफनाए गए शव के अस्थि पंजर बाहर आने की बात कह रहा है। शुक्रवार को बांगरमऊ स्थित नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे कुछ लोगों को जलधारा के किनारे रेती में अस्थि पंजर व कफन दिखाई पड़े। गंगा पर बने पुल से पूरब दिशा में इनके नजर आने की बात सामने आई है। जिन स्थानों पर इन्हें देखा गया उससे माना जा रहा था कि यह अस्थि पंजर कोई और नहीं बल्कि पूर्व में दफनाए गए शव के हैं। स्थानीय लोगों को कहना है कि पिछले दिनों गंगा नदी में आई बाढ़ के बाद पानी काम हुआ। जिसके बाद कई स्थानों पर रेती में कटान हुई है।
जिसके चलते पूर्व में दफनाए गए शवों के अवशेष, कंकाल आदि कटान होने के साथ ही बाहर आ गए हैं।इस संबंध में सीओ बांगरमऊ पंकज सिंह ने कहा कि बाढ़ का पानी कम होने के बाद कटान की वजह से दबे शवों के अस्थि पंजर बाहर आ गए होंगे। सुबह इसकी जांच कराई जायेगी। तहसीलदार साक्षी राय ने कहा कि मौके पर जाकर जांच कराई जायेगी। अगर यह स्थिति होगी तो उन्हें दबवाया जाएगा

RO No. 13467/11