कोरबा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ होने के बाद अब उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। यह चुनाव 13 मार्च को आयोजित की गई है। भाजपा से ही उपाध्यक्ष बनें इसके लिए जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। जिलाभाजपा कार्यालय में पार्षदों व निर्दलीय पार्षदों की एक बैठक भी हुई है। निर्दलीय पार्षद भाजपा के साथ दिखाई दे रहे हैं। इधर कांग्रेस के पार्षद भी उपाध्यक्ष पद के लिए जोरतोड़ में लगे हुए हैं। कांगे्रस की ओर से तेज प्रताप, राजकुमार मिश्रा के नाम सामने आ रहे हैं। वैसे भाजपा व कांग्रेस के पार्षद अपने-अपने समर्थकों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। निर्दलीय पार्षदों के भाजपा के साथ आने के कारण संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि उपाध्यक्ष भाजपा का ही बन सकता है। 30 वार्डों में हुए चुनाव में 13 कांग्रेस, 10 भाजपा,1 बसपा व 6 निर्दलीय पार्षद हैं।