
कोरबा। एसईकेएमसी के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह के नेतृत्व में एसईकेएमसी सिंघाली, बगदेवा व ढेलवाडीह के कार्यकर्ता सिंघाली मोड़ पर एकत्रित हुए और उन्होंने इकाईयों में किये जा रहे कार्यों के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की। संदीप राय को संयुक्त सलाहकार सदस्य बनाए जाने के बाद संगठन में आए परिवर्तन पर भी विचार विमर्श किया गया। खासकर बगदेवा में सदस्यों की संख्या में पहली बार बढ़ोत्तरी हुई है। यहां के अशोक सिंह, अजीत सिंह, उपेन्दर कुमार, उदेश्वर नायक, धनीराम साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। सिंघाली इकाई में भी किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया। यहां पर रमेश परिहार, श्यामसुंदर सिंह, संतोष साहू, बबलू महराज के नेतृत्व में हमेशा संगठन सबसे आगे रहा है। इन तीनों क्षेत्रों में संगठन को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय उपाध्यक्ष संदीप चौधरी ने भी अपनी राय दी। इसके अलावा और भी कई छोटी-छोटी बातों पर विचार विमर्श किया गया।
























