
सैन फ्रांसिस्को,
२९ जुलाई । जब से एलॉन मस्क ने ट्विटर को खरीदा, तब से इस ऐप में कई बदलाव किए गए। इस प्लेटफॉर्म का नाम बदलकर (एक्स) कर दिया गया है। वहीं, ऐप का लोगो भी बदल दिया गया। इसी बीच शुक्रवार को एलॉन मस्क ने कहा कि इस ऐप के मंथली यूजर्स की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।मस्क ने एक ग्राफ साझा किया। ग्राफ के जरिए यह जानकारी दी गई कि हाल ही में एक महीने में 54 करोड़ यूजर्स ने ऐप का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने दावा किया कि साल 2022 के मई महीने में 22 करोड़ 29 लाख यूजर्स ने ऐप का इस्तेमाल किया था। एलॉन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। मस्क ने ट्विटर खरीदने के लिए काफी पैसा उधार भी लिया है। मस्क को सलाना 1.5 बिलियन डॉलर यानी 12 हजार करोड़ रुपये ब्याज के तौर पर देने पड़ते हैं। वहीं, इस महीने ऐप का विज्ञापन राजस्व में लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट आ गई थी।






























