मुंबई 19 अक्टूबर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को जहर देकर मार दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं की पहचान संघमित्रा कुम्भारे और रोजा रामटेके के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पीडि़त परिवार के पांच सदस्यों की एक महीने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि पैतृक संपत्ति के विवाद और अन्य विवाद में परिवार के सदस्यों को जहर दिया गया।