कोरबा। भारतीय मजदूर संघ के द्वारा 28 अगस्त को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाते हुए एक पेड़ देश के नाम आयोजित करते हुए अपने-अपने घरों में पौधे लगाएंगे। भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन के अशोक सूर्यवंशी के नेतृत्व में गेवरा, कुसमुंडा व कोरबा में पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्य में अश्वनी मिश्रा, प्रीतम राठौर, अमिया मिश्रा, वीरेंद्र राठौर, रामनारायण साहू, संजय सिंह, राजेंद्र यादव, दादूलाल राठौर, बाबूलाल चंद्रा, लनीन पवार के के द्वारा सहयोग किया जाएगा। विद्युत मंडल कालोनी में राधेश्याम जायसवाल, नवरतन बरेठ, शब्बीर मेमन, गायत्री साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ता पौधे लगाएंगे। बालको क्षेत्र में भामसं के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में पौधे लगाने का काम होगा। इसके अलावा संगोष्ठी का भी कार्यक्रम जगह-जगह आयोजित की गई है। यह जानकारी यशवंत राठौर ने दी है।