एक पेड़ मां के नाम : वन विभाग ने लगाए विभिन्न स्थानों पर पौधे

कोरबा। एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महा अभियान के तहत कटघोरा वनमंडल के एतमानगर रेंज अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा स्थित एसडीएम कार्यालय सहित अनेक स्थानों पर पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम के अलावा रेंजर देवदत्त खांडे, उनके स्टाफ सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने पेड़ लगाने के साथ ही इसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। रेंजर श्री खांडे ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया है और भारत तथा विश्व के लोगों को इस वर्षा ऋतु में अपनी मां को श्रद्धांजलि स्वरूप एक पौधा लगाने का आह्वान किया है। श्री मोदी के आह्वान पर महा अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग बड़ी संख्या में पौधे लगा रहा है और एक जुलाई से पौधों का नि:शुल्क वितरण भी कर रहा है।

RO No. 13467/11