कोलकाता। जिंदगी में कुछ संसाधन इस तरह से जुड़ जाते है जब वह दूर होते हैं काफी दुख होता है। अब ऐसा कोलकाता में होने जा रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 1873 में शुरू की गई कोलकाता की ऐतिहासिक ट्राम को बंद करने का फैसला किया है। कोलकाता में 150 साल पुरानी ट्राम सेवा शहर की विरासत और आकर्षण का प्रतीक है। ट्राम में सवारी के लिए दुनियाभर के लोग कोलकाता पहुंचते हैं। लेकिन अब लोगों को कोलकाता में ट्राम नहीं दिखेगी। ट्राम को कोलकाता की लाइफ लाइन माना जाता है। भारत में ट्राम को अंग्रेजों ने शुरू किया था और बाद में इसे पटना, चेन्नई, नासिक और मुंबई जैसे शहरों ने अपनाया, लेकिन कोलकाता को छोड़कर हर जगह इसे समाप्त कर दिया गया। इस कदम पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक स्थानीय यात्री ने कहा कि इसे बंद नहीं किया जाना चाहिए। यह कोलकाता के लोगों, खासकर गरीबों के लिए जीवनरेखा है। अब महंगाई बढ़ गई है। बस में टिकट और टैक्सी से यात्रा करना अधिक महंगा है। ट्राम से यात्रा करने की तुलना में यह यात्रा का सबसे सस्ता साधन है क्योंकि यह बिजली से चलता है।