
कोरबा। बरेठ समाज ने एक समाज एक संगठन को लेकर कार्य करना शुरू कर दिया है। इसके लिए एक बैठक बिलासपुर में आयोजित की गई है। जिलाध्यक्ष विलाप राम कर्ष, प्रदीप सोनसर्वा, गिरधारी बरेठ सहित अन्य कार्यकर्ता बिलासपुर के बैठक में शामिल होगे। पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कर्ष ने भी अपने कार्यकाल में इस दिशा में कार्य किए थे। उन्होनें जूनियर क्लब में जो कार्यक्रम आयोजित किया था। उसमें झेरिया कनोजिया देशहा व कावरिया को भी बुलाया गया था। शादी विवाह भी एक दुसरे समाज में कराए जा रहे है। अब बरेठ समाज चाहता है कि एक समाज एक संगठन को लेकर समाज के सभी संगठनों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।






























