
कोरबा। एचएमएस के एसईसीएल अध्यक्ष रेशमलाल यादव ने कल भटगांव व विश्रामपुर क्षेत्र में जाकर एरिया कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने वहां के कामगारों की समस्याओं को सुलझाया। इसके अलावा कई मुद्दों पर अलग से चर्चा की गई। कामगारों की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहने के लिए कहा गया है। रेशमलाल यादव के द्वारा भटगांव व विश्रामपुर क्षेत्र का दौरा करने के बाद अन्य एरिया का भी दौरा किया जाएगा। अन्य एरिया में भी संगठन को मजबूत करने के लिए कामगारों के साथ राय मशविरा ली जाएगी। उनके साथ शेख चांद मंसूरी भी सभी क्षेत्रों में दौरा करेंगे।