
नई दिल्ली। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में पीड़िता के अपहरण के आरोपी और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना की पुलिस रिमांड 14 मई तक बढ़ा दी गई है। उन पर शहर के केआर नगर पुलिस स्टेशन में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसआईटी अधिकारियों ने 4 मई को उन्हें गिरफ्तार किया था।
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे एचडी रेवन्ना और पोते प्रज्वल रेवन्ना पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। सांसद प्रज्वल रेवन्ना इस बात के बाद देश छोड़कर भाग गए। आरोप है कि पीड़िता की मां का एचडी रेवन्ना के जरिए अपहरण करवाया है। जद(एस) संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना और उनके विश्वासपात्र सतीश बबन्ना पर महिला के अपहरण के आरोप में 29 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था। एचडी रेवन्ना ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी। बुधवार को मामले की सुनावई करते हुए कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए 14 मई तक की न्यायिक हिरासत में भेजा है। जनता दल (सेक्युलर) नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि उनके भतीजे और हासन से पार्टी उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स स्कैंडल के वीडियो वाली 25,000 पेन ड्राइव चुनाव से पहले बांटी गई थी।




























