
कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर का एचपी गैस जिसके माध्यम से पूरे शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की सप्लाई की जाती है जिसे आम लोगों को गैस उपलब्ध हो सके गैस उपलब्ध करना शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है लेकिन कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में इन योजनाओं के संचालन में कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार नजर आता है मामला चाहे घर पहुंच सेवा की हो चाहे गैस गोदाम में पहुंचकर उपलब्ध करने की हो लेकिन एचपी गैस गोदाम हमेशा से सुर्खियों में रहा है पहले इसका कार्यालय बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत रामपुर में था लेकिन कुछ समय से गैस एजेंसी का कार्यालय शहर से लगभग दो-तीन किलोमीटर दूर हो गया है तो वहीं एचपी गैस का गोदाम शहर से दूर आम आदमी के पहुंच से बाहर हो गया है मामला चाहे जो भी हो लेकिन एचपी गैस के इस गतिविधियों के कारण कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार नजर आती है क्योंकि घर पहुंच सेवा में आम आदमी को ज्यादा पैसा देना पड़ता है तो वही गैस घर पहुंच सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं के द्वारा व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जाता है जिला प्रशासन कोरिया को ऐसे एजेंसी धारकों के ऊपर जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है। इस संबंध में कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के खाद्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही हैं शिकायतों की जांच करा कर उचित कार्यवाही की जाएगी।




















