कोरबा-पाली। कोरबा जिले से गुजरी पतरापाली से कटघोरा नेशनल हाईवे-130 पर सडक़ दुर्घटनाओं का सिलसिला बदस्तूर जारी है। गुरुवार की सुबह पाली बाइपास पर लगभग 50 वर्षीय एक महिला की रक्तरंजित क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई,जिसे किसी अज्ञात वाहन ने बुरी तरह रौंद दिया था। पाली पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटते हुए अज्ञात महिला की शिनाख्त का प्रयास तेज कर दिया है।मुनगाडीह (पाली) से चैतमा के बीच नेशनल हाईवे सडक़ दुर्घटना का पर्याय बन चुका है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है ,लेकिन सुरक्षा के उपाय नाकाफी हैं। हालांकि विगत कुछ दिन से जऩहानि नहीं हुई थी। लेकिन तीन दिन के भीतर सडक़ दुर्घटना मे य़ह दूसरी महिला की मौत है। दो दिन पूर्व ही पोड़ी मार्ग पर नानपुलाली कोसाबाड़ी मुख्य मार्ग पर मार्निग वॉक से पाली घर वापस आ रहीं ऐक्टिवा सवार महिला को बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी थी जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आज की घटना पाली हाईवे मे रंगोले चौक, वन विभाग विश्राम गृह के पास घटित हुआ जिसमें रात्रि अथवा अलसुबह अज्ञात वाहन ने एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया। इसे इतनी बुरी तरह रौंद दिया गया है कि केवल एक हाथ ही सही सलामत दिख रहा था। सुबह मार्निग वॉक पर वहां से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना पाली थाने को दी। महिला कौन थी, कैसे वहां अकेले पहुंची, कहाँ जा रही थी, किस वाहन ने रौंदा इन प्रश्न के जबाव ढूढऩे पाली पुलिस जुटी हुई है।