
नईदिल्ली, 0२ फरवरी ।
सीबीआई ने एफसीआरए उल्लंघन मामले में आईएएस से सामाजिक कार्यकर्ता बने हर्ष मंदर के आवास और कार्यालय पर छापा मारा है। विवरण की प्रतीक्षा है। केंद्रीय जांच ब्यूरो विदेशी अंशदान अधिनियम के कथित उल्लंघन से संबंधित एक नए मामले में यह कार्रवाई कर रहा है। एजेंसी ने अपनी प्रारंभिक जांच के तहत मामले से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की है।



























