कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सभास्थल घंटाघर मैदान से महज 200 मीटर दूर भारतीय स्टेट बैंक के एसी के बाहर लगे फेन में आग लग गई। बैंक कर्मियों ने अग्निशमन से बुझाया। इसकी आवाज दूर तक जा रही थी। इस वजह से लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। बाद में दो फायर ब्रिगेड भी पहुंच गया। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। इसकी वजह से मार्ग पर आवाजाही प्रभावित रही।
घंटाघर चौक के आगे बिल्डिंग के ऊपर ही भारतीय स्टेट बैंक की क्षेत्रीय कार्यालय है। जहां एसी का फेन बाहर लगा हुआ है। सडक़ के दूसरी ओर घंटाघर मैदान है। जहां पर भाजपा का विजय संकल्प शंखनाद महारैली पर कार्यक्रम चल रहा था। मुख्यमंत्री विष्णु साय के साथ ही उस मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन भी मौजूद थे। अचानक फेन में आग लगने पर धुआं उठने लगा। बैंक कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया। इससे आवाज आने लगी। इसकी वजह से सभा में पहुंचे भाजपाइयों की सडक़ पर भीड़ लग गई। हालांकि कार्यक्रम में कोई व्यवधान नहीं आया। फायर ब्रिगेड भी मौके पर बुला लिया गया था। इसके पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। आग किन कारणों से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वैसे भी भाजपा की रैली की वजह से चौक चौराहों में जाम लगता रहा। शाम को ही यातायात सामान्य हुआ।