नईदिल्ली, २४ अगस्त । वॉशिंगटन, ऑनलाइन डेस्क। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो को बधाई दी। एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर इसरो के पोस्ट को शेयर करते हुए बधाई दी। मस्क ने कहा- बधाई हो भारत ।इससे पहले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो को बधाई दी और इसे एक अविस्मरणीय क्षण बताया। पिचाई ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट किया और लिखा कि कितना अविस्मरणीय क्षण है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई। उन्होंने कहा, चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में लैंडर की साफ्ट लैंडिंग कराने वाला भारत पहला देश बन गया है।भारत ने आखिरकार चंद्रमा की धरती पर आज कदम रख ही दिया। इस चंद्रयान मिशन की सफलता की लागत महज 615 करोड़ रुपये है। अगर इसे यूएस डालर में बदला जाए तो यह 75 करोड़ डालर होता है। लेकिन शायद यह जानकर आपको हैरानी होगी कि इस मिशन की लागत हाल में रिलीज तीन मूवी बार्बी , ओपेनहाइमर और आदिपुरुष की लागत से भी कम है।