एसईकेएमसी में नए चेहरों को मिलेगा मौका

कोरबा। एसईकेएमसी गेवरा में संगठन का विस्तार करने की तैयारी की जा रही है। सदस्य संख्या लगातार बढऩे से कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। नए चेहरों को संगठन में लिया जाएगा। गेवरा प्रोजेक्ट में छंदराम राठौर व जीवराखन चंद्रा के हाथ को मजबूत करने के लिए नई सूची बनाने के लिए कहा गया है। इसी तरह सीजीएम इकाई में हरनाम सिंह व दिलीप सिंह को मौका दिया गया है। यहां पर कार्यकारिणी विस्तार के साथ-साथ सूर्यकांत पाटले को भी मौका देने पर विचार किया जा रहा है। अध्यक्ष गोपाल यादव, महामंत्री डी.के.मिश्रा व कार्यवाहक अध्यक्ष विकास शुक्ला ने नई कार्यकारिणी बनाने के लिए शीघ्र ही एक बैठक बुलवाने वाले हैं।

RO No. 13467/11