एसईसीएल की दीपका माइंस के पास ट्रेलर तालाब में पलटा, चालक की मौत

कोरबा। एसईसीएल की दीपका कोल परियोजना के भीतर हुए हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौत हो गई। इस घटना से एक बार फिर सुरक्षा संबंधी दावों पर प्रश्रचिन्ह लगा है। बताया गया कि दीपका माइंस में कांटा नंबर पांच के पास बीती रात एक ट्रेलर तालाब में पलट गया जिससे चालक प्रेम मरावी की सांसे उखड़ गई। एसईसीएल के रोड सेल विभाग में हिंद वॉशरी के नाम पर कोयले का उठाव किया जा रहा था,जिसमें हिमांशु जायसवाल की वाहन नियोजित है। उसी वाहन को प्रेम मरावी चलाता था। सुबह पांच बजे लोगों ने ट्रक को पलटा हुआ देखा तब पुलिस को सूचना दी गई। तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की तब केबिन में चालक की लाया मौजूद थी। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। एसईसीएल के गेवरा-दीपका क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दुर्घटनाओं का सिलसिला न केवल बना हुआ है बल्कि इसमें जन हानि भी हो रही है। इन घटनाओं ने प्रबंधन के साथ-साथ डीजीएमएस को हैरान कर रखा है।

RO No. 13467/11