
कोरबा। सडक़ सुरक्षा माह अभियान के तहत एसपी के निर्देशन में एसईसीएल बांकीमोंगरा के गेस्ट हाउस चौक में यातायात पुलिस ने गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर विशाल रक्तदान महोत्सव शिविर आयोजित किया था। जिसमें लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। इस शिविर में सफल बनाने में यातायात थाने के एएसआई मनोज राठौर, आरक्षक अजय राजवाड़े के साथ स्थानीय सामाजिक एवं श्रमिक संगठनों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।





















