
कोरबा । सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल गेवरा खदान के निजी कंपनी में कार्य करने वाले ठेका कर्मियों ने बिना कोई पूर्व सूचना के कार्य से निकाले जाने का विरोध जताते हुए कहा कि वे जब सोमवार को रोजाना की तरह कार्य पर पहुंचे तो उन्हें अब ड्यूटी पर नहीं आने कह दिया गया। बिना कोई पूर्व सूचना के उन्हें काम से निकाला गया है, यह अन्याय है।
एसईसीएल की मेगा प्रोजेक्ट खदानों में आउटसोर्सिंग कंपनियों का दायरा बढ़ा है। इससे अब ठेका कर्मियों की संख्या भी बढ़ी है। गेवरा खदान की एक निजी कंपनी ने ठेका कर्मियों को बिना किसी पूर्व सूचना के कार्य से निकाल दिया। इसके बाद 35 चालकों ने निजी कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसका विरोध जताते हुए वे मौके पर ही डटे रहे। इन चालकों ने बताया कि वे गेवरा खदान में नियोजित एक निजी कंपनी में चालक का काम करते हैं। जब वे सोमवार को कार्य पर पहुंचे तो नए ड्राइवरों की भर्ती कर लेने की जानकारी देते हुए कार्य पर नहीं आने कहा गया। इसे लेकर पूर्व में कोई सूचना भी नहीं दी गई। यह उनके साथ अन्याय है। उनकी बातों को अनसुना करने से दोबारा काम पर रखने की मांग की।




















