कोरबा। 14 सितम्बर’ को राष्ट्रीय हिंदी दिवस का शुभारम्भ दीपक पंडया, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, कोरबा क्षेत्र के द्वारा माँ सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया अश्विनी शुक्ला, नोडल अधिकारी (राजभाषा) /प्रबंधक , कोरबा क्षेत्र के द्वारा राजभाषा प्रतिवेदन का वाचन किया गया जिसमे 14/09/2023 से 29/09/2023 तक कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताये हिन्दी भाषी एवं अन्य भाषा-भाषी हेतु अलग-अलग हिन्दी निबंध प्रतियोगिता, हिन्दी टिप्पण आलेखन, हिंदी व्याकरण ज्ञान प्रतियोगिता, चित्र आधारित हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। विभाग प्रमुख/ महाप्रबंधक /मुख्य प्रबंधक व अनुभाग प्रमुख हेतु हिंदी पत्र व टिप्पण लेखन प्रतियोगिता, कंप्यूटर आधारित हिंदी टंकण प्रतियोगिता, तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता जो की अन्य भाषा-भाषी एवं हिन्दी भाषी हेतु एक साथ होगा7 अंतिम में 29 सितम्बर को हिंदी अन्ताक्षरी प्रतियोगिता के साथ समापन समारोह होगा7 उपरोक्त प्रतियोगित़ा में एसईसीएल, कोरबा क्षेत्र के कर्मचारी जो की मानिकपुर, रजगामार, बांकी, सरईपाली, सुरकछार बलगी एवं ढेलवाडीह, बगदेवा, सिंघाली उपक्षेत्र के कर्मचारी हिस्सा ले सकेंगे7 उक्त प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार रु. 3500/- द्वितीय पुरुष्कार रु. 3000/- तृतीय पुरुष्कार रु. 2500/- एवं प्रोत्साहन पुरुष्कार रु. 1500/- दो प्रतिभागियों को दिया जायेगा।
दीपक पंडया, क्षेत्रीय महाप्रबंधक कोरबा क्षेत्र के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि ईसा से 5000 साल पहले से संस्कृत भाषा बोली जाती रही है एवं वर्तमान में हिंदी भारत में सबसे अधिक लोगों के द्वारा बोली और समझी जाने वाली भाषा है। समय के साथ इसकी लोकप्रियता और बढ़ती जा रही है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा विविध संस्कृतियों वाला देश है। धर्म, परंपराओं तथा भाषा में इसकी विविधता के बावजूद यहां के लोग एकता में विश्वास रखते हैं। दुनियाभर में हिंदी भाषा तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है