
कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा एरिया में एसटीएससी बेकवर्ट काउंसिल के अध्यक्ष वीरेन्द्र टंडन व सचिव जवाहर मार्को द्वारा कोयला कामगारों के सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है। उनके द्वारा अपनी आईआर बैठक में इस मामले को बार-बार उठाया जाता रहा है। कोयला खदानों में बड़े-बड़े डंफर चलते हैं। काफी धूल के चलते कई बार दूसरे वाहन दिखाई नहीं देते। कामगारों को अपने कार्यों को लेकर इधर-उधर जाना पड़ता है। कोयला कामगारों को काफी सजग रहने की आवश्यकता है। इसी तरह रात्रि में प्रकाश व्यवस्था को ठीक करते हुए काफी गंभीरता के साथ आगे बढऩा होगा। मार्ग पर धूल न उड़े इसके लिए भी प्रयास किये जाने की जरूरत है। गर्मी के मौसम में कोयला कामगार ज्यादा परेशान हो जाते हैं। क्योंकि खदान व सडक़ों के धूल आवासों में प्रवेश करता है। इसके लिए मार्ग पर पानी छिडक़ाव लगातार किये जाने की आवश्यकता है। आने वाले दिनों में आईआर बैठक होगी। इसके लिए मांग पत्र तैयार किया जा रहा है।
























