
भुवनेश्वर, २१ अप्रैल । कांग्रेस ने विधानसभा के लिए शनिवार को और एक उम्मीदवारों की सूची जारी की है। ओडिशा के तीन लोकसभा एवं 16 विधानसभा सीट पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव के.सी.वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए कहा है कि सम्बलपुर लोकसभा सीट से दुलाल चन्द्र प्रधान, केन्दुझर से मोहन हेम्ब्रम की जगह विनोद बिहारी नायक एवं आसिका से देवकांत शर्मा को पार्टी ने लोकसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है।उसी तरह से विधानसभा के लिए जिन 16 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं उसमें झारसुगुड़ा विधानसभा सीट से अमीता विश्वाल को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।इसके अलावा नीमापड़ा विधानसभा सीट से सिद्धार्थ राउतराय, खुर्दा विधानसभा सीट से सोनाली साहू, खंडपड़ा विधानसभा सीट से मनोज कुमार प्रधान, दसपल्ला विधानसभा सीट से नकुल नायक, गोपालपुर विधानसभा सीट से श्याम साहू, सुकींदा विधानसभा सीट से विभू भुषण राउत, महाकालपडा विधानसभा सीट से लोकनाथ महारथी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। उसी तरह से चिलिका विधानसभा सीट से प्रदीप कुमार स्वांई, कविसूर्य नगर विधानसभा सीट से संजय कुमार मंडल, केन्द्रापड़ा विधानसभा सीट से शिप्रा मलिक, पिपिली विधानसभा सीट से ज्ञान रंजन पटनायक, बड़साही विधानसभा सीट से क्षिरोद चन्द्र पात्र, जयदेव विधानसभा सीट से कृष्ण सगरिया, कंटामाल विधानसभा सीट से मनोज कुमार आचार्य की जगह शरत कुमार प्रधान को पार्टी ने टिकट दिया है।






















