ओडिशा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का शुरू, गरीब बेटियों को मिलेगी 60 हजार रुपये की सहायता राशि

भुवनेश्वर, 0४ फरवरी ।
ओडिशा सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का शुभारंभ मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने किया है।योजना की औपचारिक शुरुआत गंजाम जिले के प्रसिद्ध मां तारा तारिणी पीठ से की गई, जहां मुख्यमंत्री स्वयं कार्यक्रम में शामिल होकर योजना का शुभारंभ किए। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए सरकार की ओर से सहयोग प्रदान किया जाएगा।योजना की पात्रता के अनुसार वर की आयु 21 से 35 वर्ष तथा कन्या की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। लाभार्थियों को 60 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, वहीं विवाह से संबंधित सभी खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे। योजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में करीब 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। सरकार का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से बाल विवाह पर रोक, दहेज प्रथा पर अंकुश, विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहन तथा आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों को सम्मानजनक विवाह आयोजन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

RO No. 13467/10