ओडिशा। ओडिशा के बौध जिले में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। अतिरिक्त डीजी (ऑपरेशन) देव दत्त सिंह ने कहा कि माओवादियों और ओडिशा एसओजी के कर्मियों के बीच पारहेल रिजर्व फॉरेस्ट में गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन स्थल से हथियार, ग्रेनेड और अन्य सामान के साथ माओवादियों के दो शव बरामद किए गए। देव दत्त सिंह ने कहा कि मृतक माओवादियों की पहचान सुनील और संटू के रूप में की गई है, दोनों माओवादियों की 8वीं कंपनी के सदस्य थे। सुनील छत्तीसगढ़ के सुकुमा और संतू ओडिशा के बीजापुर के रहने वाले थे। ऑपरेशन के दौरान, जंगल में लगभग 40 विद्रोहियों ने एसओजी कर्मियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली।