भुवेश्वर। ओडिशा में भाजपा की सरकार बन गई है। मोहन चरण माझी ने प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा ने शपथ ली। माझी मंत्रिमंडल में 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा, पृथ्वीराज हरिचंदन, मुकेश महालिंग, बिभूति भूषण जेना, कृष्ण चंद्र महापात्रा, गणेश राम सिंह खुंटिया, सूर्यवंशी सूरज, प्रदीप बालसामंता, गोकुला नंद मल्लिक और संपद कुमार शामिल हैं। 11 जून को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव ने तीनों के नामों का एलान किया था। 24 वर्ष बाद राज्य को आदिवासी मुख्यमंत्री मिला। इससे पहले कांग्रेस के हेमानंद बिस्वाल पहले आदिवासी सीएम बने। उसके बाद गिरिधर गमांग दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री थे। बिस्वाल 1989-1990 और 1999-2000 तक इस पद पर रहे। उनके बाद कांग्रेस कभी सत्ता की कुर्सी में बैठ नहीं पाई। कनकवर्धन सिंह ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह गठबंधन सरकार में दो बार मंत्री भी रह चुके हैं। पटनागढ़ सीट से छह बार विधायक रहे हैं। वहीं, प्रभाती परिदा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। वह नीमपाडा सीट से विधायक बनी। प्रभाती राज्य भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं।