ओलंपिक से पहले Neeraj Chopra का बड़ा कमाल, डीपी मनु को पीछे छोड़ते हुए जीता सोना

दिल्ली। ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा ने बुधवार, को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 27वीं फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों के भाला फेंक फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। नीरज ने 82.27 मीटर सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका।भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर और टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने घर पर अपनी पहली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। नीरज और जेना पहले ही पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं और इसी वजह से सीधे फाइनल्स में उतरे थे। अन्य एथलिट्स को ओलंपिक का टिकट हासिल करने के लिए 85.50 मीटर थ्रो करना था। हालांकि, इसे कोई भी पार नहीं कर सका। वहीं, डीपी मनु 82.06 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उत्तम पाटिल ने 78.39 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। महाराष्ट्र के उत्तम बालासाहेब पाटिल ने 12 सदस्यीय पुरुष भाला फेंक फाइनल में 78.39 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया।

RO No. 13467/9