औरैया में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक से कुचल कर बाइक सवार सिपाही की मौत, साथी घायल

औरैया। कानपुर निवासी सिपाही रतन सिंह(38) अजीतमल कोतवाली में तैनात थे। कुछ दिन से उनकी क्यूआरटी में लगा दी गई थी। वह ऐरवाकटार थाना में तैनात सिपाही रविंद्र के साथ सदर कोतवाली के गांव क्योंटरा में ड्यूटी करने गए थे। वहां से शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से वापस शहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गांव भाऊपुर के पास उनकी बाइक गोवंशी से टकरा गई। इससे वह सड़क पर गिर पड़े। पीछे से आया ट्रक रतन सिंह को कुचलता हुआ निकल गया। इससे उनकी मौत हो गई। घायल रविंद्र सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

RO No. 13467/11