
कोरबा। मेला मैदान स्थित साई मंदिर द्वारा कटघोरा के अहिरन नदी से साईबाबा की पालकी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में साईभक्त शामिल हुए। साईबाबा की पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी जहां जगह-जगह चौक चौराहों पर पालकी पर पुष्प वर्षा की गई वहीं बाबा के पांव पखारने वालों का तांता लगा रहा । साईं समिति के सदस्य ने बताया कि विगत 13 वर्षो से इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।
























