कोरबा। छत्तीसगढ़ का पारंपरिक भोजली विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कन्नौजिया राठौर सामुदायिक भवन से खरमोरा तालाब तक किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 31 की पार्षद अनीता यादव की उपस्थिति रही। अच्छी भोजली साज सजा के लिए प्रथम पुरस्कार बाबी राठौर, द्वितीय पुरस्कार अनामिका, तृतीय पुरस्कार जया राठौर को दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रंजीत, अर्चना, यूवी, मोगरा, लक्ष्मी देवी, अमृता देवी, प्रीति, राजकुमारी, का सहयोग रहा। महिला मंडल की अध्यक्ष जानकी देवी ने सभी का आभार प्रकट किया।