
कपूरथला, २३ नवंबर । पंजाब के कपूरथला में एक पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल, कपूरथला जिले के कसबा सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा अकाल बूंगा के संचालन पर निहंग सिखों का एक ग्रुप बाबा बुड्ढा दल मान सिंह ग्रुप ने गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा किया हुआ था। पुलिस उस कब्जे को ही खाली कराने के लिए वहां पहुंची थी। इस दौरान निहंगों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में दोनो तरफ से फायरिंग हुई। जिसके चलते एक पुलिस कांस्टेबल की मौत गई है और तीन अन्य पुलिसकर्मचारी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुल्तानपुर लोधी के एतिहासक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के सामने स्थित निहंगों के गुरुद्वारा अकाल बूंगा के संचालन एवं कब्जे को लेकर निहंग जत्थेबंदियों के दो ग्रुटों में चल रहे विवाद ने गुरुवार तड़कसार खतरनाक रूप अखितायर कर लिया और पुलिस व सिविल प्रशासन इस विवाद को सुलझाने में नाकाम रहा। निहंगों के एक ग्रुप बाबा बुड्ढा दल मान सिंह ग्रुप जो की इस वक्त गुरुद्वारा अकाल बुंगा पर काबिज है, उसको खाली करवाने के लिए निहंग सिंहों और पुलिस के बीच हो रही मुठभेड़ में दोनो तरफ से हुई फायरिंग के चलते एक होम गार्ड जवान जसपाल सिंह की मौत गई है और तीन अन्य पुलिस कर्मचारी अभी घायल है। इस दौरान पुलिस द्वारा भारी मात्रा में आसू गैस भी छोड़ी गई, जिसका असर आसपास के घरों पर भी दिखाई दिया। जानकारी अनुसार उक्त विवाद के चलते वीरवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस और निहंगों के बीच फायरिंग शुरु हो गई और करीब ढाई तीन घंटे तक फायरिंग जारी रही है। फायरिंग दौरान घायल पुलिसकर्मियों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जिनका उपचार चल रहा है।





























