जबलपुर। मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में अधारताल औद्योगि‍क क्षेत्र की सूर्य बायोटेक प्रोडक्शन कंपनी में विस्फोट हो गया। इसमें एक मजदूर की बात सामने आई है। इस धमाके में गोदाम के अंदर काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई है। वह बुरी तरह से घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली है। दो माह पहले भी शहर में शमीम कबाड़ी के गोदाम में भी धमाका हुआ था। सीओडी की एमुनेशन पेटी को वह खरीदता था। जानकारी के अनुसार एक सुरक्षा संस्थान से कॉन्ट्रेक्टर ने कबाड़ खरीदा था। जब यह कबाड़ उतारा जा रहा था उसी वक्त विस्फोट हो गया जिससे एक व्यक्ति की मौत की खबर है। पुलिस द्वारा भी इस मामले में एक व्यक्ति के मौत की पुष्टि भी की गई है। मौके पर शहर का पुलिस और प्रशासन के अध‍िकारी मौजूद हैं। एसपी स्वयं मौके पर मौजूद हैं। कबाड़ गोल बाजार के रहने वाले कपिल जैन एवं सुनील जैन का बताया जाता है। सूर्य बायोटेक प्रोडक्शन के कबाड़ में ब्लाॅस्ट की सूचना पर कपिल जैन एवं सुनील जैन मौके पर पहुंचे। उक्त घटना में राजा उर्फ अभिषेक चौधरी पिता गेंदालाल चौधरी उम्र 22 साल की मृत्यु इलाज के दौरान मेडिकल अस्पताल जबलपुर में हो गई। कपिल जैन एवं सुनील जैन को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।